आयुष डॉक्टरों को एलोपैथिक के समान दिया जाएगा मानदेय
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) में कार्यरत आयुष डॉक्टरों को भी एलोपैथिक डॉक्टरों के समान मानदेय देने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के तहत डॉक्टरों की टीम स्कूलों में जाकर बच्चों के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग करती है।
अगले साल से जन आरोग्य अभियान में शामिल होंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
सरकार ने प्रदेश में जन आरोग्य अभियान चलाया है। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी व आशा वर्कर गांव-गांव जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं। जनवरी 2023 से आंगनबाड़ी वर्कर को भी अभियान में शामिल किया जाएगा।
पीपीपी मोड पर चलेगा हर्रावाला कैंसर केयर अस्पताल
सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि देहरादून जिले के हर्रावाला में निर्माणाधीन 300 बेड के कैंसर केयर अस्पताल को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत संचालित करने की सैद्धांतिक सहमति हुई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग, पीपीपी सैल, एनएचएम, उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट से सहयोग से अनुबंध की शर्त तैयार कर 15 जनवरी 2023 तक टेंडर जारी किए जाएंगे।