फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालन नदी में मिला हाथी का बेशकीमती दांत, अधिकारियों ने कब्जे में लेकर शुरू की जांच

Sun, 08 Sep 2019 10:10 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
बरामद हाथी का दांत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोटद्वार वन विभाग ने मालन नदी से बेशकीमती एक हाथी दांत को बरामद किया है। विभागीय अधिकारियों ने दांत को कब्जे में लेकर इसकी जांच शुरू कर दी है। कोटद्वार रेंज अधिकारी बीबी शर्मा ने बताया कि शनिवार को वन कर्मी मालन नदी की दैनिक गश्त पर थे। नदी में दिन के समय कुछ खच्चर वालों ने पत्थर के अंदर घुसे सफेद रंग का दांत देखा। उन्होंने इसकी सूचना वन कर्मियों को दी।

विज्ञापन


वे वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों की मदद से पत्थर के अंदर से 84 सेंटीमीटर लंबा हाथी दांत निकाला। उन्होंने बताया कि हो सकता है जंगल से बहकर हाथी दांत आया है, लेकिन जंगल में हाथी दांत कहां से आया और वह पत्थर के अंदर कैसे घुसा, यह खोज का विषय है। फिलहाल दांत को डीएफओ कार्यालय में सुरक्षित रखा गया है। दांत के नदी में पाए जाने से लेकर जंगल तक की जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें