पेट्रोल के दाम प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर राममंदिर निर्माण का मुद्दा उछालते हुए कहा कि राम मंदिर को लेकर सरकार गंभीर नजर नहीं आ रही है। सरकार की मंशा राम मंदिर बनाने की नहीं है। किसानों पर लगातार कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। बढ़ती महंगाई से आम जनता की कमर टूट गई है।
सरकार ने आम जनता से वादाखिलाफी की है। इधर, हल्द्वानी के कठघरिया क्षेत्र में आयोजित परिषद के कुमाऊं संभाग कार्यकर्ता सम्मेलन में तोगड़िया मोदी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि मोदी के इस्लाम प्रेम से साफ हो गया है कि राम मंदिर अब भाजपा के एजेंडे में नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि देश की जनता ने राम मंदिर निर्माण के लिए नरेंद्र मोदी को वकील बनाकर भेजा था, लेकिन वह तीन तलाक का कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं के वकील बन गए। राम मंदिर समेत धारा 370 और 35-ए हटाना भी भाजपा के एजेंडे से गायब हो चुका है। इन मुद्दों पर केंद्र सरकार आंखें मूंदे हुए है। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत कर उन्हें गदा और तलवार भेंट की। कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आरके महाजन, जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जोशी ने भी संबोधित किया। संचालन प्रदेश महामंत्री लक्ष्मण सिंह नेगी और जिला महामंत्री राकेश भट्ट ने किया।
तोगड़िया ने कहा कि पिछले दिनों छत्तीसगढ़ में पदयात्रा के दौरान लोग उनके फेसबुक पेज को खूब लाइक कर रहे थे। लेकिन, पदयात्रा की सफलता से खिन्न मोदी सरकार ने यात्रा के दौरान ही उनका फेसबुक पेज ब्लॉक कर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर उनके संदेशों का आदान-प्रदान करें।
इनकी रही मौजूदगी
केंद्रीय उपाध्यक्ष सावित्री चंद, राष्ट्रीय किसान परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश सिंह, ईश्वरी प्रसाद, मनोज व्यास, मदनमोहन जोशी, सुभाष जोशी, डॉ. एचएस भंडारी, लक्ष्मण नेगी, कृष्णा कांडपाल, वीरेंद्र अधिकारी, राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष अमित तोमर, सुरेश कुशवाहा, अंजली जोशी, रोशन रावत, भगवत मियान, दीपक गोयल, जगदीश पाठक, राजेश बर्थवाल आदि