फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं चला चैंपियन का दांव, महापंचायत रद्द, यूपी में भी फेल हुई रणनीति

Thu, 09 Jun 2016 08:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर/खानपुर

सार

  • उत्तराखंड छोड़कर यूपी में भी महापंचायत की रणनीति विफल
  • पुरकाजी क्षेत्र के शेरपुर खादर में जुटे थे करीब पांच हजार लोग
  • यूपी प्रशासन के सख्त रुख के बाद योजना हुई नाकाम
  • उत्तराखंड में महापंचायत करने की बात कह चले गए चैंपियन
विज्ञापन
महापंचायत के ल‌िए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महापंचायत को लेकर की गई तैयारियों पर बृहस्पतिवार को पानी फिर गया। शासन प्रशासन की सख्ती के कारण उत्तराखंड छोड़कर यूपी के पुरकाजी थानाक्षेत्र के शेरपुर खादर गांव में महापंचायत की रणनीति वहां भी विफल हो गई।
विज्ञापन


उत्तराखंड में पुलिस की नाकेबंदी देखते हुए प्रणव चैंपियन ने शेरपुर खादर में महापंचायत का निर्णय लिया था, जहां सुबह 11 बजे तक करीब पांच हजार लोगों की भीड़ भी एकत्रित हो गई थी, लेकिन यूपी सरकार और शासन प्रशासन की सख्ती के कारण चैंपियन ने कदम पीछे खींच लिए।

बमुश्किल शेरपुर खादर गांव पहुंचे चैंपियन ने यूपी प्रशासन के अनुरोध पर महापंचायत स्थगित कर दी। साथ ही जल्द उत्तराखंड में महापंचायत करने की बात कहकर चलते बने।
विज्ञापन

जुट गई पांच हजार की भीड़, यूपी पुलिस के हाथ-पांव फूले

चैंप‌ियन की महापंचायत में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमरउजाला
बीते रोज लक्सर क्षेत्र के गगनौली गांव में महापंचायत के लिए लगाए जा रहे टेंट और तंबू जब्त करने के बाद बृहस्पतिवार को कुंवर प्रणव सिंह चैपिंयन उत्तराखंड की सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के शेरपुर खादर गांव में समर्थकों के साथ महापंचायत करने पहुंचे। सुबह से ही यहां समर्थकों की भीड़ जुटने लगी।

करीब 11 बजे तक शेरपुर खादर में पांच हजार लोगों की भीड़ जमा हो गई, इसकी सूचना मिलते ही उत्तराखंड के साथ यूपी प्रशासन भी सक्रिय हो गया। क्षेत्र में महापंचायत की सूचना मिलते ही मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी दिनेश सिंह ओर एसएसपी दीपक कुमार भारी पुलिस बल के साथ शेरपुर खादर गांव पहुंच गए। भारी भीड़ को देखते हुए मुजफ्फरनगर प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।
विज्ञापन

उत्तराखंड में महापंचायत का एलान कर चैंपियन हटे पीछे

कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने लंढौरा प्रकरण को लेकर बुलाई गई महापंचायत को स्थगित कर दिया। - फोटो : amar ujala
आनन फानन में पुलिस प्रशासन ने रैपिड एक्शन फोर्स को मौके पर बुला लिया। करीब सवा ग्यारह बजे कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पुरकाजी पुलिस को चकमा देकर शेरपुर खादर गांव में पहुंच गए। कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के पहुंचते ही उनके समर्थकों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया। इसके बाद चैंपियन जिंदाबाद व हरीश रावत विरोधी नारे लगाने लगे।

इसके बाद मुजफ्फरनगर प्रशासन ने कुंवर प्रणव सिंह चैपिंयन से महापंचायत न करने का अनुरोध किया। पहले तो समर्थक महापंचायत की जिद पर अड़े रहे, लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे चैंपियन और समर्थकों की एक न चली। इसके बाद मौके पर प्रणव चैंपियन ने जल्द ही उत्तराखंड में महापंचायत का एलान कर हाथ पीछे खींच लिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें