वहीं उनका एमएमएस कोई अन्य व्यक्ति बना रहा था क्योंकि वे ड्राइविंग सीट पर भी नहीं बैठे थे। उनियाल ने इशारों में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री इंदिरा हृदयेश को भी कटघरे में खड़ा किया है।
उनका कहना है कि प्रकाश पांडे पहले नोटबंदी और जीएसटी जैसे मुद्दों पर बात कर रहे थे फिर अचानक हल्द्वानी और इंदिरा हृदयेश की तारीफ करने लगे। इसके पीछे क्या वजह हो सकती है? उनका कहना है कि राज्य सरकार की पूरी संवेदना उनके परिवार के साथ है। सरकार की तरफ से उनकी मदद का हर संभव प्रयास किया जाएगा।