फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 की प्रक्रिया शुरू, कैसे करें आवेदन, यहां पढ़ें डिटेल

Sat, 07 Sep 2024 03:18 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

भारतीय नागरिक हों और भारत में ही रहते हों, वे सभी बच्चे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पुरस्कार के आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आधिकारिक वेबसाइट - फोटो : आधिकारिक वेबसाइट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 2025 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला और संस्कृति व नवाचार के क्षेत्र में मान्यता प्रदान करने के लिए दिए जाते हैं।

इसके लिए कोई भी बालक या बालिका, जिनकी उम्र पांच साल से कम न हो और 18 साल (31 जुलाई 2024 तक) से अधिक न हो, भारतीय नागरिक हों और भारत में ही रहते हों, वे सभी बच्चे इस पुरस्कार के आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath By-Election:  कांग्रेस ने कसी कमर, मंडल और ब्लाक स्तर नियुक्त करेगी प्रभारी, इन्हें बना रही मुद्दा

इसके अंतर्गत सिर्फ राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in के माध्यम से नामांकन प्राप्त किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2024 है। इस संबंध में अधिक जानकारी राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर प्राप्त की जा सकती है। अवार्ड के आवेदन के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से भी संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें