फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर से अन्न उगाएगा गुजरात का पावर वीडर

Tue, 07 Oct 2014 09:03 AM IST
गणेश उपाध्याय/अमर उजाला, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरीली जमीन में बैलों से जुताई करने में किसानों के सामने तमाम परेशानियां आती हैं। हल ठीक से नहीं चलता और जमीन एक बार में सही ढंग से नहीं जुत पाती।
विज्ञापन


सवा घंटे होगी जुताई ऐसे में कृषि विभाग ने इसका भी उपाय निकाल लिया है। विभाग ने सूरत (गुजरात) से पॉवर कल्टीवेटर (पॉवर वीडर) मंगाया है। 45 किलो वजन का यह पॉवर वीडर समतल के अलावा पथरीली जमीन की जुताई कम समय में करने में सक्षम है। एक लीटर पेट्रोल में यह सवा घंटे जुताई करता है।

चार साल पहले हुआ था ईजाद
खेत जोतने के साथ-साथ इसका उपयोग धान की मड़ाई और उसके कूड़ा-करकट की सफाई के लिए भी किया जाता है। कंपीटेंट एग्रीकल्चर मशीनरी सूरत गुजरात ने पथरीले खेतों में अन्न पैदा करने के लिए चार साल पहले पॉवर वीडर इजाद किया था।
विज्ञापन


ऊंचाई वाले खेतों में चढ़ाने के लिए इसमें दो लोगों की जरूरत पड़ती है। एक खेत से दूसरे खेत में ले जाने में भी ज्यादा झंझट नहीं है। चलाने में बेहद आसान होने के साथ ही रोटर और ट्रिलर की चौड़ाई घटाई बढ़ाई जा सकती है।

किसानों ने की पॉवर वीडर की मांग
कंपनी के मालिक विजय कुमार का कहना है कि पॉवर वीडर में हल खींचने के लिए आयरन व्हील, स्प्रे पंप, डीप रूटरी (जहां घास अधिक होती है उसकी सफाई करने का उपकरण) अलग से लगा है। उन्होंने बताया कि एक लीटर पेट्रोल में यह 50 मीटर लंबा और इतनी ही चौड़ाई वाले खेत की खुदाई सवा घंटे में कर लेता है।

पॉवर वीडर और इसमें लगे अन्य उपकरणों की कीमत 60 हजार रुपए है। जबकि किसानों को सब्सिडी देने का काम कृषि विभाग का है। उन्होंने बताया जिले से 15 किसानों ने पावर वीडर की मांग की है।
विज्ञापन


मिलेगी सब्सिडी
उधर, ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद पांडे ने बताया कि कृषि विभाग पॉवर वीडर खरीदने में 30 हजार रुपए की सब्सिडी दे रहा है। किसानों को बेहतर तरीके से जानकारी दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें