फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते रंगे हाथ विद्युत विभाग के जेई को विजिलेंस टीम किया गिरफ्तार

Fri, 19 Apr 2019 06:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
आरोपी जेई राजेंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आटा चक्की के लिए आठ किलोवाट का विद्युत कनेक्शन स्वीकृत करने के नाम पर 20 हजार की रिश्वत लेने वाले अवर अभियंता (जेई) को विजिलेंस टीम ने दबोच लिया। उसने शिकायतकर्ता से 30 हजार की डिमांड की थी।

विज्ञापन


टीम ने आरोपी के घर की भी तलाशी ली और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। आरोपी के खिलाफ 7 भ्रष्टाचार निवारण संशोधित अधिनियम 2018 के तहत केस दर्ज कर टीम उसे अपने साथ हल्द्वानी ले गई है। 

गोपीपुरा मोड़ चांदपुर निवासी हेमेंद्र श्रेष्ठ पुत्र तुलसीराम श्रेष्ठ ने विजिलेंस टीम के देहरादून स्थित मुख्यालय से संपर्क कर ऊर्जा निगम के प्रतापपुर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई राजेंद्र सिंह पर कनेक्शन देने के नाम पर 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


मुख्यालय के निर्देश पर हेमेंद्र ने एसपी विजिलेंस अमित श्रीवास्तव से संपर्क किया। हेमेंद्र ने 16 अप्रैल को विजिलेंस के ट्रैप प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण कुमार को लिखित शिकायत की थी कि 22 दिन पूर्व उसने आटा चक्की के लिए आठ किलोवाट का कनेक्शन स्वीकृत करने के लिए जेई राजेंद्र सिंह से संपर्क किया था। इस कनेक्शन की सरकारी फीस करीब नौ हजार रुपये है लेकिन जेई फीस के अतिरिक्त 30 हजार की रिश्वत मांग रहा है।

सबूत के तौर पर हेमेंद्र ने जेई के साथ हुई वार्ता का ऑडियो टेप भी विजिलेंस को सौंपा। इस पर विजिलेंस टीम के सीओ अरविंद डंगवाल, ट्रैप प्रभारी अरुण कुमार, इंस्पेक्टर संजय पांडे, कांस्टेबल नागेंद्र सिंह, जगदीश कुमार आदि ने काशीपुर पहुंचकर आरोपी की घेराबंदी शुरू की।

शिकायतकर्ता से हुई वार्ता के आधार पर अवकाश के बावजूद जेई राजेंद्र सिंह 20 हजार की रिश्वत की रकम लेने आवास-विकास स्थित एसडीओ कार्यालय पहुंच गया। यहां हेमेंद्र ने शेष 19 हजार बाद में देने की बात कही। कार्यालय में हेमेंद्र टीम के कांस्टेबल के साथ जेई राजेंद्र से मिला और दो-दो हजार के 10 नोट जेई को को सौंपे। विजिलेंस टीम ने जेई को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें