फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा 2019: मलबा आने से सवा घंटे बंद रहा यमुनोत्री हाईवे हुआ सुचारू

Fri, 19 Apr 2019 12:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी)
विज्ञापन
मलबा हटाने का काम जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आज सुबह यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से दोनों ओर दर्जनों वाहन फंस गए। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे हाईवे पर छटागाधार में पहाड़ी से सड़क पर मलबा आ गया। जिससे हाईवे बंद हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि सवा घंटे बाद मशीनों के द्वारा हाईवे सुचारू कर दिया गया।

विज्ञापन


वहीं इन दिनों बद्रीनाथ हाईवे पर चमोली बाजार के पास चट्टान तोड़ने का कार्य इन दिनों युद्धस्तर पर चल रहा है। यहां पर हिल कटिंग कार्य से हाईवे संकरा होने के कारण एक-एक घंटे तक वाहनों का जाम लग रहा है। गुरुवार को भी यहां एक घंटे जाम लगा रहा। पुलिस प्रशासन की ओर से छोटे वाहनों की आवाजाही चमोली-कोठियालसैंण-नंदप्रयाग मोटर मार्ग से करवाई जा रही है। तीन दिनों से ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग बुनियादी ढांचा विकास) की ओर से चमोली में चट्टान कटिंग का कार्य किया जा रहा है।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की ओर से एनएचआईडीसीएल को 30 अप्रैल के बाद हाईवे पर कहीं भी हिल कटिंग न करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके देखते हुए इन दिनों हाईवे पर गौचर से लेकर हेलंग तक हिल कटिंग कार्य जोर-शोर से चल रहा है। गुरुवार को चमोली बाजार के समीप चट्टान पर चल रहे कटिंग कार्य से एक घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस की ओर से छोटे वाहनों की आवाजाही कोठियालसैंण-नंदप्रयाग मार्ग से करवाई जा रही है, जबकि बड़े वाहनों की आवाजाही बद्रीनाथ हाईवे से ही एक-एक घंटे के अंतराल में करवाई जा रही है। हिल कटिंग के बाद हाईवे का सुधारीकरण और डामरीकरण किया जाएगा। एनएचआईडीसीएल के सहायक अभियंता अंकित शर्मा का कहना है कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले हाईवे चाक-चौबंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें