फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में घंटों बिजली कटौती

Sat, 23 Aug 2014 09:09 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
तापमान में बढ़ोतरी के चलते उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बिजली कटौती ने रुला दिया। पारा चढ़ते ही बिजली उत्पादन हांफने लगा और राज्य के कई इलाकों में घंटो कटौती शुरू हो गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को नॉर्दर्न ग्रिड में लोड बढ़ने से वोल्टेज की समस्या आने लगी। प्रदेश में दो से तीन घंटे कटौती के अलावा लो वोल्टेज ने भी बेहाल रखा।

ग्रिड में वोल्टेज घट गई
गर्मी और उमस बढ़ने के साथ बृहस्पतिवार रात से ही बिजली की मांग बढ़ने लगी थी। शुक्रवार तक उत्तर भारत में मांग ज्यादा होने से ग्रिड में वोल्टेज घट गई। ऐसे में राज्य के कई क्षेत्रों में तीन से चार घंटे कटौती करनी पड़ी।

इससे हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर के ग्रामीण क्षेत्रों में तीन-तीन घंटे, गढ़वाल मंडल के छोटे शहरों में तीन घंटे की बिजली कटौती हुई। इसी तरह, नान कांटिन्यूअस इंडस्ट्री सिडकुल, हरिद्वार में डेढ़ से दो घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन


उत्पादन कम, खपत ज्यादा बृहस्पतिवार को उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) के जल विद्युत गृहों से 1,97,30000 यूनिट उत्पादन मिला, जबकि मांग 3,66,60000 यूनिट थी। शुक्रवार को यूजेवीएनएल के जल विद्युत गृहों से 1,90,80000 यूनिट उत्पादन हुआ, जबकि मांग 3,81,80000 यूनिट रही।

यूजेवीएनएल के विद्युत गृहों, केंद्रीय सेक्टर और अन्य स्रोतों से कुल 3,74,10000 यूनिट बिजली मिली। चीला जल विद्युत गृह से शुक्रवार को 104 मेगावाट ही बिजली मिली। यूजेवीएनएल के कालागढ़ और मनेरी भाली-प्रथम से पंद्रह दिन से उत्पादन नहीं मिल पा रहा है। शनिवार के लिए ऊर्जा निगम ने हिमाचल से 25 लाख यूनिट बिजली खरीदी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें