फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए अब नहीं लगेंगे चक्कर

Fri, 22 Aug 2014 09:55 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार में विवाह पंजीकरण के लिए नवदम्पत्तियों को प्रथम एवं द्वितीय रजिस्ट्रार के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। दंपति दोनों कार्यालयों में से किसी में भी पंजीकरण के लिए आवेदन करवा सकते हैं।
विज्ञापन


तहसील में विवाह पंजीकरण के लिए सब रजिस्ट्रार कार्यालय का क्षेत्राधिकार खत्म कर दिया गया है।

नई व्यवस्था के तहत अब किसी भी क्षेत्र का दंपति प्रथम एवं द्वितीय रजिस्ट्री कार्यालय में विवाह पंजीकरण और आवेदन कर सकता है।

भीड़ से मिलेगी निजात
इसके साथ ही विवाह पंजीकरण के लिए ओपन विंडो व्यवस्था किए जाने से लोगों को सहूलियत पंजीकरण के लिए लगने वाली भीड़ से निजात मिलेगी।

विभाग कर्मचारी भी पंजीकरण से जुड़े कार्यों का जल्द निपटारा कर सकेंगे। पंजीकरण को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ने से आवेदनों में बढ़ोतरी हुई है।

विदेश, सरकारी योजनाएं, कोर्ट केस में कानूनी तौर पर जरूरी पंजीकरण कराने वालों में अधिकतर संख्या नव दंपतियों की है। इसमें प्रेमी युगल भी शामिल है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें