अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र के मनसा देवी वार्ड में जनसंपर्क किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय समस्याएं बताईं। जयेंद्र रमोला ने कहा कि वार्ड की अधिकांश सड़कें टूटी हैं। उनमें बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैैं। ऐसे में स्थानीय विधायक क्षेत्र में कैसे वाट मांगने जाएंगे।
बुधवार को गुमानीवाला क्षेत्र के मनसा देवी वार्ड में कांग्रेस कार्यकर्ताओें ने जनसंपर्क कर लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस दौरान एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने लोगों की विभिन्न समस्याओं को सुना और उनके निराकरण का आश्वासन दिया।
जयेंद्र रमोला ने कहा कि देश और प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर काफी तेजी से फैल रही है, लेकिन भाजपा सरकार दिन में हजारों की जनसभा करती है और रात को कोरोना कर्फ्यू लगा दिया जाता है। इस दौरान बूथ प्रभारी गजेंद्र विक्रम शाही, ऋषि पोसवाल, लक्ष्मी उनियाल, साधना, यशोदा, सुषमा, ममता, सरिता, सलोनी, शिवांगी, अल्का क्षेत्री, कृष्णा रमोला, विजय, विकास केवट, अभिषेक नेगी और राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।