फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Children's Aadhar Card: अब तक नहीं बनाए है बच्चों के आधार कार्ड तो बेफिक्र रहें, डाकिया खुद आएंगे घर पर 

Sun, 19 Jun 2022 05:58 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

शासन की ओर से आधार कार्ड बनाने व सुधार करने का जिम्मा निजी एजेंसी के बजाय सरकारी विभाग को सौंपा है। अब डाक विभाग फिर से आधार कार्ड में सुधार कराने व नए आधार कार्ड बनाने को अभियान चलाने जा रहा है। इसके लिए डाकियों को काम पर लगाया गया है।
विज्ञापन
aadhar card - फोटो : facebook/All India Radio News
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिन लोगों ने अपने 5 साल तक के बच्चों का आधार कार्ड नहीं बनवाया उनके लिए अच्छी खबर है। शहर से लेकर देहात तक अब 5 साल तक की उम्र के बच्चों के आधार कार्ड को बनवाने के लिए डाक विभाग अभिभावकों की मदद करेगा। अभिभावकों को बच्चों को लेकर जाने की जरूरत भी नहीं होगी। 

विज्ञापन


डाकिया खुद लोगों के घर आकर बच्चों का आधार कार्ड बनवाएंगे। इस अभियान के लिए डाकियों की विशेष टीम तैयार की गई है। यह भारतीय डाक भुगतान बैंक (इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक) और डाक विभाग की भागीदारी से बनाए जाएंगे। डाक विभाग फिर से आधार कार्ड बनाने व सुधार करने के लिए अभियान चलाने जा रहा है। इस अभियान के तहत पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों का आधार कार्ड डाकिया घर जाकर बनाएगा। 

शासन की ओर से आधार कार्ड बनाने व सुधार करने का जिम्मा निजी एजेंसी के बजाय सरकारी विभाग को सौंपा है। अब डाक विभाग फिर से आधार कार्ड में सुधार कराने व नए आधार कार्ड बनाने को अभियान चलाने जा रहा है। इसके लिए डाकियों को काम पर लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधार कार्ड बनाने को चलाया जाएगा अभियान

शहर या गांव के लोग नजदीक के डाकघरों में जाकर आधार कार्ड बनवा सकते हैं या सुधार करा सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति का आधार कार्ड में मोबाइल नंबर गलत है या बदलवाना है तो इसके लिए डाकघर आने की आवश्यकता नहीं होगी, डाकिया ही हैंड हेल्ड मशीन द्वारा मोबाइल नंबर में सुधार कर देगा।
 

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2022: एक ही मोबाइल नंबर से कई यात्रियों के पंजीकरण पर सख्ती, कार्रवाई की दी चेतावनी

शीघ्र ही आधार कार्ड बनाने को अभियान चलाया जाएगा। बता दें कि डाकिया के अलावा पोस्ट इन्फो मोबाइल एप के माध्यम से भी ऑनलाइन अनुरोध कर सकते हैं। सिटी पोस्ट मास्टर उम्मेद सिंह रावत ने बताया कि डाकिया के माध्यम से आधार में मोबाइल नंबर लिंक करने का 50 रुपये (कर सहिंत) का निर्धारित शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें