फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gen-G Post Office: युवाओं तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए डाक विभाग की उत्तराखंड में नई पहल, ये सुविधाएं मिलेंगी

Sat, 29 Nov 2025 03:48 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

उत्तराखंड के शैक्षणिक संस्थानों में जेन-जी डाकघर खुलेगा। युवाओं को डाक सेवाओं से रूबरू कराने के लिए डाक विभाग ने की नई पहल शुरू की है।

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में डाक विभाग ने युवाओं तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए नई पहल शुरू की है। इसके तहत प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में जेन-जी डाकघर खोलने की तैयारी है। इन डाकघरों में युवाओं की सुविधाओं को ध्यान में रख सेवाएं दी जाएंगी।

इस पहल के जरिए डाकघर को पूरी तरह से अपग्रेड किया जाएगा जिससे युवा आकर्षित हों। जेन-जी डाकघरों में वाई-फाई सुविधा, कॉफी शाॅप जैसी व्यवस्था और आधुनिक इंटीरियर शामिल किया जाएगा। इस नए मॉडल के तहत डाकघर कॉलेज परिसरों में स्थापित किए जाएंगे जिससे ज्यादा से ज्यादा युवाओं से जुड़ सकें।

विज्ञापन


डाकघर के अधिकारियों के अनुसार डाकघर यदि छात्रों के पास पहुंचेगा तो वे इसकी सेवाओं को बेहतर समझ सकेंगे। साथ ही जेन-जी को इंटर्नशिप के अवसर भी दिए जाएंगे और डाकघर की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। जेन-जी डाकघर शुरू करने का उद्देश्य डाकघर और उसकी सेवाओं को युवाओं के लिए सहज और आकर्षक बनाना है। यह एक नया नवाचार कॉन्सेप्ट है।

विज्ञापन

पौड़ी-नैनीताल से होगी शुरुआत

इस नई पहल के पहले चरण की शुरुआत पौड़ी और नैनीताल के शैक्षणिक संस्थानों से की जाएगी। इन दोनों स्थानों पर जेन-जी फ्रैंडली डाकघर चलाए जाएंगे। दूसरे चरण में देहरादून और उसके बाद अन्य स्थानों पर भी जेन-जी डाकघर खोले जाएंगे।

ये भी पढे़ं...Srinagar: गुलदार के भय से शादी समारोह के रंग भी हुए फीके, रात तक नहीं रुक रहे लोग, बस औपचारिकता कर लौट रहे

जेन-जी डाकघर एक नया कॉन्सेप्ट है। हालांकि इसकी शुरुआत दिल्ली में हो चुकी है। यह पोस्ट ऑफिस कॉलेज में खोले जाएंगे जहां ज्यादा युवा होते हैं। जिससे हम युवाओं को डाकघर से जोड़ सकें। हम डाकघर को जेन-जी तक लेकर जाएंगे। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। - अनुसुया प्रसाद चमोला, निदेशक, मुख्य डाकघर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें