प्रदर्शन कर दुकान को बंद कराया, फ्लैक्स बोर्ड फाड़ा
दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी उसकी दुकान खुली हुई थी। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने आरोपी की दुकान के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ लोगों ने दुकान का फ्लैक्स बोर्ड गिराने के बाद फाड़ दिया। दुकान में तोड़फोड़ का प्रयास किया। सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं और लोगों को शांत कराया।
ये भी पढे़ं...Gen-G Post Office: युवाओं तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए डाक विभाग की उत्तराखंड में नई पहल, ये सुविधाएं मिलेंगी
शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद भी आरोपी की दुकान खुली थी। इसकी सूचना विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओंं को मिली। कार्यकर्ताओं के साथ अन्य स्थानीय लोगों भी आरोपी की दुकान पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेंद्र पटेल मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं ने कहा कि इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद भी आरोपी की दुकान खुली है। पुलिस ने दुकान को बंद कर दिया। उन्होंंने कहा आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंंने समझा बुझाकर कार्यकर्ताओं और लोगों को शांत कराया।