बीचबचाव के लिए पुलिस कर्मी उसकी ओर लपके तो अंकित ने अन्य पुलिस कर्मियों के साथ भी हाथापाई की। पुलिस कर्मियों ने जैसे-तैसे उसे काबू में कर हिरासत में ले लिया और उसकी बाइक सीज कर दी।
बाद में पुलिस कर्मी छात्र को कोतवाली ले आए। यहां कांस्टेबल दिनेश कापड़ी ने तहरीर दी। कोतवाल चंचल शर्मा ने मामले की जानकारी एसएसपी समेत पुलिस उच्चाधिकारियों को दी। सीओ राजेश भट्ट ने बताया कि कांस्टेबल की तहरीर पर आरोपी छात्र अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
अफरातफरी में ले उड़ा सीज बाइक
पॉलीटेक्निक के छात्र अंकित पुलिस कर्मियों से हाथापाई के बीच एक व्यक्ति अपनी सीज बाइक लेकर फरार हो गया। एसआई यशवंत पाल ने बताया कि चेकिंग के दौरान उन्होंने मुरादाबाद निवासी एक व्यक्ति की बाइक सीज की थी। लेकिन, हाथापाई होने के चलते अफरातफरी का लाभ उठाकर उक्त व्यक्ति अपनी बाइक लेकर भाग गया। उक्त बाइक चालक की तलाश की जा रही है।