फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: आग बुझाने के दौरान सिपाही की दर्दनाक मौत

Wed, 04 May 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर

सार

  • पहाड़ी से छिटके पत्थर की चपेट में आने से हुआ घायल
  • अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन
घायल अवस्था में पहुंचे सिपाही को बचाने की कोशिश करते डॉक्टर। - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के जंगलों में धधक रही आग बुझाने के दौरान चमोली में एक सिपाही की मौत हो गई है। सिपाही आग बुझाने के दौरान पहाड़ी से छिटके पत्थर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के लिए उसे जिला मुख्यालय गोपेश्वर ले जाया गया जहां  इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


उत्तराखंड के जंगलों में पर काबू पाने के लिए सेना, एनडीआरएफ के साथ उत्तराखंड के जवान भी लगे हैं। थाना चमोली से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह रिपोर्टिंग पुलिस चौकी नंदप्रयाग (चमोली) में तैनात पुलिस जवान पंकज चौहान (26) खैनुरी में आयोजित जांती मेले में अन्य पुलिस कर्मियों के साथ ड्यूटी में गया हुआ था।

सायं पांच बजे मेले से लौटने के बाद सूचना मिलने पर पंकज भी चमोली कस्बे के समीप जंगल में लगी आग बुझाने के लिए गया।
विज्ञापन

परिजनों को चार लाख और एक आश्रित को सरकारी नौकरी

जंगल की आग धधकती ही जा रही है। - फोटो : AmarUjala
जंगल की आग बुझाते समय अचानक चट्टान से छिटका एक पत्थर उसके सिर पर जा लगा जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने आनन-फानन में स्थानीय वाहन से लेकर उसे गोपेश्वर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के जवान की मौत से जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी और जिलाधिकारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। पंकज चौहान पुत्र जंयचंद सिंह, देवली पट्टी, गांव रावतस्यूं, श्रीनगर गढ़वाल का रहने वाला था।

राज्यपाल केके पाल ने चमोली के जिलाधिकारी विनोद कुमार को दूरभाष पर सूचित किया कि मृत सिपाही के परिजनों को चार लाख रुपये राहत राशि और एक आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें