देहरादून के लापरवाह लोगों को सबक सिखाने के लिए पुलिस हर रोज करीब दो दर्जन दोपहिया वाहन ‘चोरी’ करती है।
गलत जगह पार्क किए जाते हैं वाहन
पुलिस सर्वे में सामने आया कि ज्यादातर वही वाहन उठाए जाते हैं जिन्हें गलत जगह पार्क किया जाता है। कई लोग तो रात को घर के बाहर बाइक या स्कूटर को खड़ा कर देते हैं।
सड़कों पर लावारिस खड़े वाहनों को पुलिस क्रेन से उठवा लेती है और थानों में जमा कर देती है।
वाहन गायब होने के बाद जब लोग मुकदमा दर्ज कराने थाने पहुंचते हैं तो उन्हें अपनी गलती का अहसास होता है। इन वाहनों को छुड़ाना भी आसान नहीं है। इसके लिए लोगों को एसएसपी ऑफिस में आवेदन करना होता है।
लापरवाह लोगों के लिए सबक
आवेदन के 10 दिन बाद वाहनों को छोड़ा जाता है। हालांकि, ऐसे मामलों में पुलिस जुर्माना नहीं करती। पुलिस यह ‘चोरी’ सिर्फ लापरवाह लोगों को सबक सिखाने के लिए करती है।
पहले के मुकाबले वाहन चोरी में गिरावट आई है। लोग अगर जागरूक हों तो वाहन चोरी पूरी तरह से रुक सकती है। लेकिन लोग लापरवाही करते हैं और वाहन लावारिस छोड़ देते हैं।
- केवल खुराना, एसएसपी
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...