फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार त्यूनी में खुलेगा थाना, प्रदेश के गृहमंत्री ने की पुष्टि

Tue, 13 Dec 2016 02:25 AM IST
मुकेश जुयाल/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
प्रीतम सिंह - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
देहरादून जिले के जनजातीय क्षेत्र त्यूनी में जल्द पुलिस थाना खुलने जा रहा है। प्रदेश सरकार ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है और जल्द ही शासनादेश भी जारी होने की उम्मीद है। अमर उजाला से खास बातचीत में सूबे के गृहमंत्री और क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि त्यूनी के अलावा आसपास के विकसित और नगरीय रूप ले चुके इलाकों को थाना क्षेत्र में शामिल किया जाएगा। बता दें कि त्यूनी में लंबे समय से थाना खुलने की जरूरत महसूस की जा रही है। इससे यहां होने वाले अपराध और तस्करी पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन


त्यूनी देहरादून जिले की दुर्गम तहसील है। यहां की सीमा पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के साथ ही पड़ोसी जिले उत्तरकाशी से भी सटी हुई है। हिमाचल के रास्ते उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों के साथ ही बेशकीमती जड़ी-बूटियों और वन्य जीवों की तस्करी होती है।

यह बात किसी से छिपी नहीं है। लेकिन संसाधन विहीन राजस्व पुलिस के लिए इस पर अंकुश लगाना मुश्किल है। इसी को देखते हुए राष्ट्रपति शासन के दौरान राज्यपाल डॉ. केके पॉल ने बीती सात मई को त्यूनी में थाने को स्वीकृति दी थी। इसका शासनादेश भी जारी हो हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति शासन हटते ही सरकार ने पलट दिया था फैसला

पुलिस - फोटो : file
लेकिन राष्ट्रपति शासन हटते ही बहाल हुई सूबे की सरकार ने थाना खोलने के फैसले को उलटते हुए शासनादेश को निरस्त कर दिया था। जिस पर प्रदेश सरकार की खूब किरकिरी भी हुई थी। शासनादेश को निरस्त किए जाने पर सवाल उठाते हुए अमर उजाला ने कई दिनों तक विभिन्न शीर्षकों से इस मुद्दे पर सिलसिलेवार खबरें प्रकाशित की थी। प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने भी इस मुद्दे पर कांग्रेस और सूबे के गृहमंत्री को खूब घेरा था।

थाना खोलने से पहले क्षेत्र के लोगों को विश्वास में लेना पड़ता है। स्थानीय लोग खुद के लिए राजस्व पुलिस को सहज मानते हैं। लेकिन अब सरकार ने त्यूनी में थाना खोलने की लगभग पूरी तैयारी कर ली है। जल्द शासनादेश जारी होने की उम्मीद है। थाना क्षेत्र में त्यूनी और आसपास के विकसित क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा। शेष इलाके पूर्व की भांति राजस्व पुलिस के अधीन ही रहेंगे।
-प्रीतम सिंह, गृहमंत्री

त्यूनी में थाना खुलने की प्रक्रिया चल रही है एक दो दिन में नोटिफिकेशन हो जाएगा।
-राम सिंह मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें