फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी 'आंख' बताएगी, कौन लूटता है शादियों का माल

Fri, 15 Nov 2013 09:31 AM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के रुड़की स्थित चाव मंडी में सर्राफ के आवास पर हुई डकैती में पुलिस उन बदमाशों का ढूंढ रही है, जो केवल शादियों का माल लूटने वाली घटनाएं अंजाम देते हैं।
विज्ञापन


वेस्ट यूपी के ऐसे कई गिरोहों की लोकेशन खंगाली जा रही है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस को उससे भी मदद मिलने की उम्मीद है। डीआईजी अमित सिन्हा ने मंगलवार को यहां आकर पीड़ित सर्राफ से बात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

वारदात से पुलिस हलकान
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की चाव मंडी में सर्राफ बलबीर गोयल के यहां हुई डकैती की वारदात ने पुलिस की चूलें हिला दी हैं। रात से ही पुलिस दौड-धूप कर रही है।
विज्ञापन


वेस्ट यूपी में कई ऐसे गिरोह सक्रिय हैं, जो शादी से पहले और शादी के बाद घटनाओं को अंजाम देने में माहिर हैं। इस गिरोह को टटोलने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने यूपी पुलिस से संपर्क साधा है। एसपी देहात अजय सिंह दिन भर पुलिस और एसओजी टीम के साथ संभावित बदमाशों को लेकर मंथन करते रहे।

कई संदिग्धों से पूछताछ
सर्राफ से जुडे़ कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ की गई। सोमवार को किन अपराधियों की कोर्ट में पेशी थी, शाम के समय उनकी लोकेशन कहां रही। इसके अलावा घटनास्थल और शहर के प्रमुख चोराहों पर लगे करीब दो दर्जन कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

तीसरे पहर देहरादून परिक्षेत्र के डीआईजी अमित सिन्हा ने अधिकारियों के साथ पीड़ित सर्राफ के घर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। पत्रकारों से बातचीत में डीआईजी ने कहा कि जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। इसके लिए एसपी देहात के निर्देशन में क ई टीमें बनाई गई हैं।

पांच मोबाइल के सिम तोड़े
लूटपाट के दौरान आवास में सर्राफ की बीवी, बेटे के साथ दो विवाहिता बेटियां और नौकरानी थीं। इसी दौरान घर में घुसे पड़ोसी चिकित्सक डा रामसुबग सैनी और उनकी नौकरानी अनिता को भी बदमाशों ने बंधक बना लिया था।

फाडे़ गए पर्दों से इन सब लोगों के हाथ-पैर बांधकर कमरे में बंद दिया था। बदमाश बेहद शातिर थे। उन्हें पुलिस के सर्विलांस फंडे की बखूबी जानकारी थी। परिवार के पांच मोबाइल और उनके सिम तोड़कर वापस कर दिए।

कौन से जेवरात की थी चाह
सर्राफ के आवास  में डकैती के दौरान बदमाशों ने कुछ खास जेवर मांगे थे। पुलिस की मानें तो सर्राफ जेवर गिरवी रखने का भी काम करता है। गौरतलब है कि सर्राफ के एक परिचित के यहां भी कुछ समय डकैती की वारदात हुई थी। अपराधी पकड़े गए थे, लेकिन वह लगातार व्यवसायी को आतंकित करते आ रहे थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें