फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar Garhwal: धर्मांतरण के आरोप पर बवाल...लापता किशोरी को पुलिस ने ढूंढा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 30 Oct 2024 12:21 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल

सार

लापता किशोरी को पुलिस ने नजीबाबाद से ढूंढ निकाला। साथ ही मामले में तीन युवकों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
श्रीनगर कीर्तिनगर में तैनात पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर गढ़वाल कीर्तिनगर से लापता हुई किशोरी को पुलिस ने नजीबाबाद से ढूंढ निकाला। किशोरी को भगाने में संलिप्त तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अपहरण की धारा जोड़ी गई है।

विज्ञापन


कीर्तिनगर में धर्मांतरण कराने के आरोप को लेकर मंगलवार को हिन्दू संगठनों ने विशेष समुदाय की दुकान में तोड़फोड़ की थी। कीर्तिनगर कोतवाली में भी हंगामा काटा था। कुछ दिन पूर्व कीर्तिनगर क्षेत्र में एक नाबालिग के विशेष समुदाय के युवक द्वारा धर्मांतरण करने व लव जिहाद का आरोप लगा था।

ये भी पढ़ें...दिवाली मैसेज: अमन ने आपके लिए कुछ भेजा है...नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें, रुकिए...बस यही गलती कर देगी दिवाला
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। नाबालिग लड़की ने सोशल मीडिया पर अपना नाम भी परिवर्तित कर लिया था। इस संबंध में परिजनों ने कोतवाली में तहरीर भी दी थी। जिस विशेष समुदाय के युवक पर आरोप लगा था वह मौके से फरार हो गया था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें