फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar Crime: मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी, विवाद बढ़ा तो साले ने जीजा को डंडे से पीटकर मार डाला

Wed, 30 Oct 2024 12:00 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

खत्ता बस्ती चंडीघाट माजरा में लक्की और उसके जीजा दुर्गेश के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों में मारपीट होने लगी। जिसके बाद लड्डू उर्फ लक्की ने डंडों से दुर्गेश पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार श्यामपुर थाना क्षेत्र की चंडीघाट बस्ती में मामूली बात पर झगड़ा होने के बाद साले ने अपने जीजा की ही डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद क्रोधित परिवार वालों ने आरोपी की जुग्गी झोपड़ी पर पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। तब एसओ ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बा मुश्किल हंगामा शांत किया।

विज्ञापन


शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। एहतियातन मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार की देर रात की है। जब खत्ता बस्ती चंडीघाट माजरा में लड्डू उर्फ लक्की और उसके जीजा दुर्गेश के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों में मारपीट होने लगी। जिसके बाद लड्डू उर्फ लक्की ने डंडों से दुर्गेश पर हमला कर दिया।

सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर बुरी तरह वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी भाग निकला। इसकी जानकारी मिलते ही बस्ती के लोगों में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजन व आसपास के लोग एकत्र हो गए और आरोपी के घर पर जा पहुंचे, जहां जमकर हंगामा काटा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी...मैदानी जिलों में वोटर बनने का उत्साह, सवा लाख वोटर बढ़े
विज्ञापन


हत्या की सूचना मिलते ही श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, चंडीघाट चौकी प्रभारी विक्रम सिंह बिष्ट मौके पर पहुंचे। एसओ नितेश शर्मा ने हंगामा कर रहे परिवार के लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए समझा बुझाकर शांत कराया। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवाया। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। एहतियातन पुलिस बल की तैनाती की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें