फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टेबाजों पर गैंगेस्टर लगाने की तैयारी में पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। दून और अंबाला से पकड़े गए सट्टेबाजों के खिलाफ अब पुलिस गैंगेस्टर एक्ट लगाने की तैयारी कर रही है। फिलहाल सभी आरोपी जेल में बंद हैं। इनके पास से सट्टे के कुल 31 लाख रुपये पकड़े गए थे। साथ ही डायरी व अन्य सामग्री भी बरामद हुई थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार को कोतवाली क्षेत्र में सट्टेबाज अजय जायसवाल समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनके पास से कुल 25 लाख रुपये बरामद हुए थे। इसके अगले दिन पुलिस ने इसी गिरोह से जुड़े चार लोगों को अंबाला से गिरफ्तार किया था। इनके पास से लगभग छह लाख रुपये बरामद हुए थे। इसके साथ ही कई दर्जन मोबाइल भी मिले थे।
डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि जुआ अधिनियम में सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। लेकिन, आगे इन पर कड़ी कार्रवाई और निगाह रखी जा सके इसके लिए इन पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली पुलिस से जल्द ही रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने को कहा गया है। इस सप्ताह के भीतर सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें