देहरादून। संपत्ति बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 11 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर एसआईटी जांच के बाद अब चार लोगों के खिलाफ वसंत विहार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता अमित कुमार शर्मा पुत्र सेवक राम शर्मा निवासी अजबपुर कलां का आरोप है कि नितेश नौटियाल उसके पिता लाखीराम नौटियाल व भाई शुभम नौटियाल निवासी उमेदपुर देहरादून ने एक प्लॉट ईस्ट होपटाउन पछवादून में दिखाया। इसके एक हिस्से में पुराना छोटा सा मकान बना था। बताया गया था कि प्लॉट नितेश नौटियाल के नाम पर है। 12 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। 13 अप्रैल 2017 को 11 लाख रुपये एडवांस दिए गए, लेकिन तय समय के मुताबिक विक्रय पत्र निष्पादित नहीं किया गया। बार बार रजिस्ट्री कराने के आग्रह पर आरोपी टाल मटोल करते रहे। बाद में चला चला कि पिता और दोनों बेटों ने मिल कर षड़यंत्र कर धोखाधड़ी की है। जालसाजी कर तैयार किए गए दस्तावेजों के माध्यम से 11 लाख रुपये हड़प लिए हैं। जानकारी मिली बाबी त्यागी लाखीराम, शुभम, नितेश के साथ आपराधिक षड़यंत्र करते हुए प्लॉट का बैनामा अपने नाम करा लिया। इंस्पेक्टर नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।