फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर पुलिसकर्मी के पास होनी चाहिए वोटर आईडी, नहीं है तो बनवा लें

Tue, 06 Sep 2016 09:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
police - फोटो : Bureau
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते ने चुनाव आयोग के निर्देश का हवाला देते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों के पास हर हालत में मतदाता पहचान पत्र होना चाहिए। यदि किसी के पास पहचान पत्र ना हो तो वह चुनाव प्रक्रिया से पहले बनवा लें। उन्होंने लावारिस शवों की पहचान के लिए पूरी प्रक्रिया का अनुपालन करने के निर्देश दिए। प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान केन्द्रों की संवेदनशीलता का आंकलन करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन


एसएसपी ने सोमवार को थाना प्रभारियों की बैठक लेकर अपराध की समीक्षा की। उन्होंने चुनाव आयोग के नए निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन के निर्देश दिए हैं। थानेदारों के साथ सीओ भी सर्किल के एसडीएम के साथ मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर अपनी रिपोर्ट दें, ताकि संवेदनशीलता के आधार पर उनका विभाजन किया जा सके।

उन्होंने अदालत से जारी होने वाले समन को तामील करवाने में बरती जाने वाली लापरवाही पर कड़ी आपत्ति जताई है। यदि कोई शिकायत हुई तो दोषी पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने आगामी त्योहारों, प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाने के लिए कहा। एसएसपी ने नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को और प्रभावी बनाने के साथ संगीन अपराधों में जेल गए आरोपियों के खिलाफ प्रभावी पैरोकारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव सकुशल सफर कराने पर बधाई

student union election - फोटो : amar ujala
अपराधियों के जमानतियों को तस्दीक करने, थानों में लंबित मालों के निस्तारण और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए कहा है। एसएसपी ने छात्र संघ चुनाव सकुशल संपन्न होने पर एसपी सिटी अजय सिंह, सीओ डालनवाला, इंस्पेक्टर डालनवाला और पुलिसकर्मियों को बधाई दी। इस दौरान एसपी सिटी अजय सिंह, एसपी देहात श्वेता चौबे, एसपी ट्रैफिक धीरेन्द्र गुंज्याल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

यह पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
एसएसपी ने एसओ विनोद गुंसाई, एलआईयू उप निरीक्षक अनिता गैरोला, कांस्टेबल प्रविन्द्र, प्रेमनगर के चमन सिंह, सीपीयू के उप निरीक्षक प्रकाश  पोखरियाल, ऋषिकेश कोतवाली के कांस्टेबल उमेश सिंह, दिनेश कुमार, यातायात नियंत्रण कक्ष के कांस्टेबल प्रवीण सिंधु, कांस्टेबल डब्बल सिंह, दिनेश राणा, संजय कुमार, राहुल को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें