फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रात को सड़क पर उतरी पुलिस, पांच वाहन सीज किए, 34 का चालान

विज्ञापन
मुख्य बाजार में वाहनों की जांच के ​लिए अ​भियान चलाती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात को क्षेत्र में नाइट वॉच अभियान चलाया। पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 34 दोपहिया वाहनों का चालान किया, जबकि पांच दोपहिया वाहनोंं को सीज कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर क्षेत्र में अभियान चलाया गया। डाकपत्थर चौक, मंडी चौक, बाबूगढ़ चुंगी, हरर्बटपुर चौक, कुल्हाल चेक पोस्ट, डाकपत्थर क्षेत्र में दोपहिया वाहनों की जांच की गई। तेज गति, लारपरवाही से वाहन चलाने, तीन सवारी, रेट्रोसाइलेंसर, शराब पीकर वाहन चलाने आदि यातायात नियमों के उल्लंघन पर दोपहिया वाहन चालकों के चालान किए गए। उन्होंने बताया 20 वाहन चालकों पर मोटर यान अधिनियम और 14 के खिलाफ पुलिस एक्ट तहत चालान की कार्रवाई की गई। पांच वाहनों को सीज किया गया है। उन्होंने बताया अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें