साहिया। खत सिलगांव से संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने अनुसूचित जनजाति क्षेत्र के निवासियों को हक-हकूक अधिकार के तहत मिलने वाली माफी की लकड़ी को शीघ्र वितरित करने की मांग की है। उन्होंने चकराता के वन क्षेत्राधिकारी से मुलाकात कर पिछले वर्ष से लेकर अभी तक निर्धारित मात्रा में लकड़ी उपलब्ध कराने को कहा। इस दौरान उन्होंने ज्ञापन भी वन क्षेत्राधिकारी को सौंपा।
खत सिलगांव के ग्राम अलसी, सकनी, कनबुआ, ककाड़ी, जिसोऊ-घराना, जिसोऊ-खराया, सुरेऊ, भंजरा, उभरेऊ, देऊ, मंडोली आदि के प्रधानों ने ग्रामीणों को माफी की लकड़ी उपलब्ध नहीं कराए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा वर्ष 2024 से लकड़ी का वितरण नहीं कर उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है। इस दौरान सुरेंद्र सिंह चौहान, दाताराम शर्मा, अनूप चौहान, दिनेश चौहान, नोऊ राम बिष्ट, सुंदर सिंह बिष्ट, पूरण सिंह चौहान, नरेश शर्मा, अंकित पंवार, किशन सिंह पंवार आदि ग्राम प्रधान शामिल रहे।