फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरकी पैड़ी में अजीब जिद करने लगे कांवड़िए, पुलिस टीम ने लाठियां फटकारकर खदेड़ा

Mon, 17 Jul 2017 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
हरकी पैड़ी
विज्ञापन
इनदिनों कांवड़िए बड़ी संख्या में हरिद्वार पहुंच रहे हैं। इसी दौरान हरकी पैड़ी पर कुछ कां‌वड़िए अजीब जिद करने लगे। ऐसे में पुलिस टीम ने लाठियां फटकारकर उन्हें खदेड़ा। जानिए, पूरा मामला...
विज्ञापन

  
हरिद्वार अब पूरी तरह से डाक कांवड़ के हवाले हो गया है। डाक कावंड़ों की संख्या बढ़ने के साथ मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। सोमवार को कई स्थानों पर पुलिस व डाक कांवडियों के बीच नोकझोंक होती रही।

कांवड़ बाहुल्य क्षेत्र भीमगोड़ा बैरियर में डाक कांवड़िए अपने वाहन लेकर हरकी पैड़ी जाने की जिद में अड़ गए। पुलिसकर्मियों ने रोका तो कांवड़ियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फिर कांवड़ियों ने बढ़ाई पुलिस की मुश्किलें

हरकी पैड़ी
कांवड़ियों ने बाइकों को सड़क किनारे लगाना शुरू कर दिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बाइक हटवाकर पार्किंग में लगवाने के लिए कहा तो कांवड़िए पुलिसकर्मियों से उलझने लगे।

दोपहिया वाहनों को पार्किंग में लगाने के बाद ही कांवड़िए पैदल ही हरकी पैड़ी गए। उधर चंडीघाट से ललतारौ पुल पर जाने वाले रास्ते पर भी डाक कांवड़ियों की गाड़ी ले जाने को लेकर पुलिसकर्मियों से बहस हो गई। पोस्ट ऑफिस बैरियर से भी कांवड़ियों ने बाइक हरकी पैड़ी ले जाने का प्रयास किया। 
   
डाक कांवडिय़ों के आने से स्थानीय लोगों को परेशानी होनी शुरू हो गई है। बाइकों की भीड़ बढ़ने से पुलिस ने बैरियरों पर स्थानीय लोगों को भी रोकना शुरू कर दिया है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पास दिखाने पर ही स्थानीय लोगों को जाने दे रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें