फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चोरी के इरादे से रेकी कर रहे युवक से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गाेली

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रवाला क्षेत्र में चोरी के इरादे से रेकी कर रहे एक युवक की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में युवक के पैर में गोली लगी है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। युवक की पहचान हरिद्वार के पथरी क्षेत्र के गांव घिस्सूपुरा निवासी कांता नाथ प्रसाद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसएचओ डोईवाला प्रदीप राणा ने बताया कि कांता नाथ के खिलाफ पहले से चोरी के पांच मामले दर्ज हैं। इनके अलावा एक आर्म्स एक्ट का मामला भी है। राणा ने बताया कि हर्रावाला क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध को एक कार के आसपास घूमते हुए देखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह जंगल की ओर भाग गया। उसे रोकने के लिए फिर से आवाज लगाई तो उसने गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी कांता नाथ के पैर में गोली लगी है। उसे कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें