फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोजनी हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग,हिरासत में लिए दो लोग

Wed, 12 Apr 2017 07:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली ब्लाक के लिस्वाल्टा गांव में हुए सरोजनी देवी हत्याकांड की जांच में पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस को मामले में कुछ अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। 
विज्ञापन


बीते तीन दिन से रेगुलर पुलिस की दस सदस्यीय टीम मामले की जांच में जुटी है। सीओ अभय कुमार गांव का दो बार दौरा कर, घटनास्थल का जायजा ले चुके हैं। बीते मंगलवार को पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि, एक व्यक्ति गांव का ही। जबकि दूसरा खलियाण गांव का रहने वाला है। 

दोनों के मामलों में कुछ अहम जानकारी के आधार पर पुलिस ने इन्हें हिरासत में लिया है। दूसरी तरफ मृतका के पुत्र संजय रावत ने जिला प्रशासन व पुलिस से उसकी मां के हत्यारों को खोजने की गुहार लगाई है। दक्षिण अफ्रीका के यूगांडा में रहने वाले संजय ने सोशल मीडिया के माध्यम से जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों से मामले में त्वरित कार्रवाई करने को कहा है। 
विज्ञापन


वहीं, घटना के बाद से लिस्वाल्टा गांव में ग्रामीणों में भय बना हुआ है। जिला पंचायत सदस्य महावीर पंवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य बीएस रावत, ग्राम प्रधान लीला देवी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने और गांवों में तैनात ग्राम प्रहरियों को संसाधन युक्त बनाने सहित क्षेत्र में नियमित गश्त की मांग की है।

उन्होंने गांव में फेरी करने वालों के साथ ही बाहरी क्षेत्रों से मजदूरी कार्य के लिए आने वाले लोगों का सत्यापन की बात भी कही है। पुलिस उपाधीक्षक अभय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। रिपोर्ट का पूरा अध्ययन करने के बाद मामले को जल्द निस्तारित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें