उत्तराखंड के थराली में अग्निशमन पुलिस विभाग के जवान द्वारा खुदखुशी किये जाने का मामला सामने आया है। जवान का शव पिंडर नदी में कुलसारी के पास मिल गया है।
बताया गया कि विभाग द्वारा धर्मपाल सिंह पुत्र बलवंत सिंह को निलंबित कर दिया गया था, जिससे वह काफी परेशान था। निलंबन के बाद कुछ दिन पहले ही वह बहाल था। उसे जिला मुख्यालय से थराली भेज दिया गया था।
बुधवार की शाम को थराली पुल से पिंडर नदी में उक्त सिपाही कूद गया। सूचना के बाद पुलिस उक्त जवान की खोजबीन में लगी थी। गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 12बजे जवान का शव बरामद कर लिया गया। मृतक बलवंत रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला है।