फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई अलर्ट पर उत्तराखंड, नौ जिलों में होगी भारी बारिश

Thu, 14 Jul 2016 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
प्रदेश के नौ जिलों में बृहस्पतिवार शाम से अगले 72 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं देहरादून सहित कई इलाकों में बृहस्पतिवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पर्यटकों और चारधाम यात्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है। पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित ठिकाने पर रहने की हिदायत भी दी गई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम से आगामी 72 घंटे तक उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के कई हिस्सों में 15 जुलाई से 17 जुलाई के बीच मध्यम बारिश होगी। जबकि कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

बारिश की वजह से केदारनाथ, बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब, गंगोत्री और यमुनोत्री जाने वाले तीर्थयात्रियों और प्रदेश के अन्य चेतावनी वाले जिलों में जाने वाले पर्यटकों को अतिरिक्त सतर्कता और स्थानीय निवासियों को सुरक्षित ठिकाने पर रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें