फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली के स्टिंग में फंसा सिपाही लाइन हाजिर

Wed, 11 Nov 2015 11:24 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पलटन बाजार में ठेली वालों से वसूली करते हुए एक सिपाही स्टिंग में फंस गया। फुटेज के आधार पर एसएसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। उधर, एक होमगार्ड भी ट्रक से वसूली करते हुए कैमरे में कैद हुआ है। इस मामले में होमगार्ड कमांडेंट को कार्रवाई के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


पलटन बाजार में फड़ व्यापारियों से रविवार को वसूली करते हुए कोतवाली का सिपाही स्टिंग ऑपरेशन में फंस गया। फुटेज में सिपाही साफ तौर से रुपए लेते दिख रहा है। एसएसपी सदानंद दाते को जब यह शिकायत मिली तो उन्होंने फुटेज के आधार पर आरोपी सिपाही को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया।

उन्होंने पुलिस को भविष्य में इस तरह की घटना सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उधर, सोशल साइट में वसूली का एक और वीडियो वायरल हुआ है। सहारनपुर चौक के पास नो-एंट्री में घुसे ट्रक से होमगार्ड सरेआम 50 रुपए ले रहा है।
विज्ञापन


होमगार्ड का चेहरा भी साफ दिख रहा है। यह मामला संज्ञान में आने के बाद अधिकारियों ने होमगार्ड कमांडेंट को तत्काल आरोपी होमगार्ड की सेवाएं समाप्त करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें