दो लड़के और एक लड़की होटल में कमरा लेने के लिए पहुंचे। लेकिन उनरकी एक गलती ने उन्हें थाने पहुंचा दिया। अब तीनों माथा पीट रहे हैं।
शिवमूर्ति चौक से चंद कदम की दूरी पर एक होटल में जिस्मफरोशी के धंधे का आरोप लगाते हुए क्षेत्रवासियों ने जमकर हंगामा काटा। क्षेत्रवासियों के हंगामा खड़ा होने पर कमरा लेने पहुंचे दो युवकों, एक महिला की मैनेजर से तू तू मैं मैं हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया।
हरिद्वार कनखल मार्ग पर पशु चिकित्सालय के ठीक सामने गली में एक चर्चित होटल है। सोमवार की दोपहर होटल में कुछ लोग कमरा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान क्षेत्रवासी एकत्र होकर पहुंच गए।