फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंटर लाइन कार्निवाल में पुलिस ने मचाया तांडव

Mon, 29 Dec 2014 06:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ चुके विंटर लाइन कार्निवाल में शनिवार शाम पुलिस ने खूब तांडव मचाया। जिलाधिकारी की मौजूदगी में पुलिस कर्मियों ने दर्शकों से अभद्रता और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। हैरत की बात रही कि पुलिस कर्मियों को डांटने के बजाय डीएम ने उलटे शाबासी दी।
विज्ञापन


कायदों को दरकिनार कर चहेतों को पास बांट दिए गए तो कार्यक्रम में बेटिकटों को एंट्री दे दी गई। इससे वहां अव्यवस्था फैल गई और मौजूद दर्शकों को काफी दिक्कत पेश आई।

शनिवार रात गायक बादशाह के कार्यक्रम के दौरान पंडाल में भीड़ बढ़ते ही अव्यवस्था फैल गई। मौके पर पहुंचे कुछ पुलिस कर्मियों ने आव न देखा ताव और दर्शकों की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। इस दौरान वहां मौजूद डीएम चंद्रेश यादव मूक दर्शक बने रहे।
विज्ञापन


इससे पहले कार्निवाल शुरू होने से पहले जिलाधिकारी ने ऐलान किया था कि वे खुद भी टिकट लेकर पंडाल में जाएंगे। पहले दिन कार्यक्रम में कम भीड़ देखते हुए आयोजकों ने चहेतों को पास बांट दिए।
विज्ञापन

टिकट को लेकर भिड़े पालिकाध्यक्ष, डीएम

शनिवार को बेटिकटों को पंडाल में एंट्री दे दी गई। इससे वहां अव्यवस्था फैल गई, जिसे दुरुस्त करने के बजाय पुलिस ने दर्शकों से मारपीट कर दी। इसे लेकर नगर पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल की उपजिलाधिकारी राम जी शरण शर्मा से तीखी झड़प हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों के साथ राजनीतिक हस्तियों ने भी मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

पालिकाध्यक्ष ने दिए 50 हजार रुपये
शनिवार रात स्थानीय लोगों को कार्निवाल के पंडाल में जाने से रोकने पर पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल और डीएम में कहासुनी हो गई। टिकट को लेकर बहस के बाद पालिकाध्यक्ष ने जिलाधिकारी को 50 हजार रुपये थमाकर जनता को प्रवेश दिलाया।

निलंबित हों आरोपी पुलिसकर्मी
देहरादून। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुष्पक ज्योति से मिलकर आरोपी पुलिस कर्मियों को निलंबित करने की मांग की। विधायक जोशी ने बताया कि शनिवार शाम स्थानीय लोगों के साथ दूसरे प्रदेशों से आए पर्यटकों से वहां पहुंचे कुछ पुलिसकर्मियों ने अभद्रता और मारपीट करते हुए अपशब्द कहे।

उन्होंने आरोपियों को तत्काल निलंबित करने की मांग की। कप्तान ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कप्तान से मिलने वालाें में जिला पंचायत सदस्य संध्या थापा, दीपक पुंडीर आदि रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें