आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया
मौके पर मौजूद ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती के द्वारा मौके पर बरामद माल की शिनाख्त कर और पूर्ण विवरण तैयार कर पुलिस कर्मियों के सुपुर्द कर दिया गया। कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।
ये भी पढ़ें...Children's Aadhar Card: अब तक नहीं बनाए है बच्चों के आधार कार्ड तो बेफिक्र रहें, डाकिया खुद आएंगे घर पर
सट्टा पर्ची व नगदी के साथ आरोपी गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाल महेश जोशी के मुताबिक पुलिस गश्त के दौरान मोहल्ला कड़च्छ में आंबेडकर चौक के पास पहुंची तो मुखबिर ने सूचना दी कि रविदास मंदिर मोहल्ला कड़च्छ में एक व्यक्ति सट्टे की खाई बाड़ी कर रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम बीरेश कुमार निवासी गांव विस्वा जिला सीतापुर यूपी हाल निवासी बड़ा रविदास मंदिर के पास बताया। उसके पास से पुलिसकर्मियों को 2720 रुपये, सट्टा पर्ची व पेन भी बरामद हुआ। कोतवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।