फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'युवतियों से जबरन करवाती थी देह व्यापार'

Fri, 11 Oct 2013 08:28 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी और युवती से देह व्यापार कराने वाली महिला समेत दो आरोपियों को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरोह के एक अन्य आरोपी को अभी तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन


दिल्ली में किशोरी से दुराचार करने वाले एक अन्य आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पढें, केदारनाथ में बर्फबारी के साथ बारिश जारी, बढ़ी मुश्किलें

युवती को मुक्त कराया
कोतवाली सिविल लाइंस में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में एसपी देहात अजय सिंह ने बताया कि पिछले सप्ताह उत्तराखंड के रुड़की में आदर्शनगर से पुलिस ने एक किशोरी और नेपाली मूल की युवती को मुक्त कराया था।

दोनों ही पीड़िताओं को एक गिरोह देह व्यापार के लिए मजबूर कर रहा था। जिसके बाद पुलिस ने महिला खातून रब्बान निवासी कस्तूरी मार्ग दिल्ली और राजू निवासी देवबंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


पढें, बदरीनाथ धाम में बढ़ी ठंड, ठिठके यात्री

देह व्यापार करने के लिए करते थे मजबूर
वहीं पुलिस ने तौसीफ निवासी मोहम्मदपुर मोहनपुरा के खिलाफ भी किशोरी से दुराचार करने का मामला दर्ज किया था।

एसपी देहात ने बताया कि दोनों पीड़िताओं को देह व्यापार करने के लिए मजबूर करने वाले गिरोह की तलाश में पुलिस की टीम दिल्ली भेजी गई थी।

टीम शुक्रवार को गिरोह से जुड़ी महिला खातून रब्बान, निवासी कस्तूरी मार्ग दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि इस दौरान पुलिस के हत्थे अखलाक निवासी कस्तूरी मार्ग दिल्ली भी चढ़ गया।

पढें, युवती ने पटवारी पर लगाए अभद्रता के आरोप

दुराचार का मामला दर्ज
जिस समय किशोरी को बिहार से दिल्ली लाया गया था, उस दौरान अखलाक ने किशोरी के साथ दुराचार किया था। पुलिस ने अखलाक के खिलाफ भी दुराचार का मामला दर्ज किया है।

पुलिस गिरफ्त में आए गिरोह के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। एसपी देहात ने बताया कि पूछताछ में अन्य कई नाम भी सामने आ सकते हैं। इस अवसर पर सीओ उत्तम सिंह नेगी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जसबीर पुंडीर, एसएसआई नरेश चौहान उपस्थित रहे।

पढें, फिर उड़ी निरीह पशुओं की गर्दन, आधी रात में दी बलि

बिहार से जुड़े है तार
देह व्यापार कराने वाले गिरोह के तार बिहार से जुड़ रहे हैं। सीओ उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि किशोरी बिहार निवासी है। किशोरी को उसका एक रिश्तेदारी दिल्ली में खातून के घर छोड़ गया था। पता किया जा रहा है कि इस गिरोह में कौन लोग शामिल हैं और गिरोह की जड़ें कहां तक फैली हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें