बाथरुम में चोरी-छिपे महिलाओं के वीडियो बनाने वाले सफाई कर्मी को पुलिस ने दबोच लिया। आरोप है कि आरोपी संविदाकर्मी पिछले कई दिनों से बाथरुम में महिलाओं की अश्लील क्लीपिंग बना रहा था। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जमानत मिल गई।
पुलिस के मुताबिक आरोपी संजय नेगी निवासी पौड़ी वर्तमान में कौलागढ़ में रहता है। वह सर्वे ऑफ इंडिया में संविदाकर्मी है। जहां वह सफाई का कार्य करता था।
शनिवार को एक महिला कर्मचारी ने उसके खिलाफ थाना कैंट में तहरीर दी थी। जिसमें उसने आरोप लगाया कि संजय बाथरूम में महिलाओं की अश्लील वीडियो क्लिप बनाता है।