फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने की अपील, एक साथ बड़ी संख्या में हेमकुंड साहिब न जाएं श्रद्धालु, ये है वजह

Tue, 04 Jun 2019 08:25 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब आस्था पथ पर अत्यधिक बर्फ को देखते पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए गुरुद्वारा कमेटी से अपील की है कि एक साथ अधिक संख्या में श्रद्धालु न भेजे जाएं। पुलिस ने गुरुद्वारा कमेटी से जितना संभव हो सके, यात्रियों को घांघरियां में रोकने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


हेमकुंड साहिब के कपाट एक जून को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। पहले दिन ही करीब 10 हजार श्रद्धालु घांघरिया पहुंच गए थे, जिस पर गुरुद्वारा कमेटी को दो हजार श्रद्धालुओं को घांघरिया में ही रोकना पड़ा। हेमकुंड आस्था पथ पर अटालीकुंड से हेमकुंड साहिब तक करीब 6 से 15 फीट बर्फ जमी हुई है।

पढ़ें: 'बर्फीली राहों' के बीच हेमकुंड साबिह जाने का प्लान बना रहे हैं तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान...

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां हिमखंडों को काट कर संकरा रास्ता बनाया गया है, जिससे अधिक संख्या में एक साथ श्रद्धालुओं के आने सेकाफी दिक्कतें हो रही हैं। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने गुरुद्वारा कमेटी से एक साथ अधिक संख्या में घांघरिया से हेमकुंड के लिए श्रद्धालु न भेजने का आग्रह किया है।

एसपी चमोली यशवंत चौहान ने कहा कि गुरुद्वारा कमेटी से सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को भेजने के लिए अपील की गई है। एक साथ अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के हिमखंडों के बीच से चलने पर दिक्कत हो सकती है। हालांकि यात्रियों की सुरक्षा के लिए आस्था पथ पर जवान भी तैनात हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें