दो भांगों में बांटी गई है योजना
योजना को दो भागों में बांटा गया है। भाग-ए पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं पर केंद्रित है। इसके तहत ईपीएफओ में पहली बार पंजीकरण कराने वाले कर्मचारियों को एक महीने का ईपीएफ वेतन (अधिकतम 15,000) दो किस्तों में दिया जाएगा। पहली किस्त छह महीने की सेवा पूरी होने पर और दूसरी किस्त 12 महीने की सेवा और वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम पूरा करने के बाद मिलेगी। भाग-बी नियोक्ताओं के लिए है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है। इसके तहत नए कर्मचारियों को नियुक्त करने पर नियोक्ताओं को दो वर्षों तक 3,000 रुपये प्रतिमाह तक का प्रोत्साहन दिया जाएगा। विनिर्माण क्षेत्र में यह प्रोत्साहन तीसरे और चौथे वर्ष तक बढ़ाया जाएगा।
सीधे खाते में आएगी प्रोत्साहन राशि
योजना की प्रोत्साहन राशि सीधे कर्मचारी के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से मिलेगी। अगर किसी कर्मचारी या नियोक्ता को डीबीटी से संबंधित कोई समस्या आती है तो वे हेल्पलाइन नंबर 0135-2620106, 0135-2723333 पर संपर्क कर सकते हैं।
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: 24 अप्रैल से पहले रेल यात्रियों के लिए बेहद मुश्किल,दस जोड़ी ट्रेनों में नहीं हो पाएगा कंफर्म सफर
इतना मिलेगा योजना का लाभ
ईपीएपफ वेतन स्लैब नियोक्ता को लाभ (प्रति माह प्रति अतिरिक्त रोजगार)
10,000 रुपये तक 1,000 रुपये तक
20,000 रुपये तक 2,000 रुपये तक
20,000 से अधिक (एक लाख रुपये तक) 3,000 रुपये