फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: होली 2026, रंगों की मस्ती में आंखों और त्वचा का रखें ख्याल, डॉक्टर्स ने दी सावधानी बरतने की सलाह

Tue, 03 Mar 2026 12:07 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की)

सार

होली में रंगों की मस्ती में आंखों और त्वचा का खास ख्याल रखना जरूरी है। डॉक्टर्स ने भी सावधानी बरतने की सलाह दी है। 
विज्ञापन
Holi - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रंगोत्सव में दो दिन का समय बाकी है। लोग अभी से होली के रंगों में सराबोर नजर आने लगे हैं। बाजार में तरह-तरह के रंग, गुलाल और पिचकारियों की दुकानें सजीं हैं। होली पर लोग अब प्राकृतिक रंगों को तरजीह दे रहे हैं लेकिन बाजार में केमिकलयुक्त कृत्रिम रंग भी बिक रहे हैं। ऐसे में होली पर त्वचा और आंखों के बचाव पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।

विज्ञापन


चिकित्सक लोगों को रंगों के प्रयोग में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। अग्रवाल मेडिकल सेंटर के निदेशक डॉ. यशपाल अग्रवाल के अनुसार, होली पर रंगों के चयन में सावधानी बरतनी चाहिए।केमिकलयुक्त रंगों से आंखों को नुकसान पहुंचने के अलावा त्वचा में जलन, रेशेस, दाने उभरना, चकत्ते पड़ सकते हैं।

जहां तक संभव है होली पर प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। आशीर्वाद अस्पताल लक्सर के निदेशक डॉ. अमित कुमार राय ने बताया कि रसायनिक और केमिकल वाले रंग के आंखों में चले जाने से गंभीर नुकसान हो सकता है। होली खेलते समय आंखों के बचाव पर विशेष ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरतें सावधानी

-प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करें।

-होली खेलने से पूर्व त्वचा पर नारियल तेल लगाएं।

-आंखों के बचाव के लिए चश्मा लगाएं।

-एलर्जी होने पर रंगों से बचें।

-रंग को छुड़ाते समय त्वचा को अधिक रगड़ें नहीं।

-आंखों में रंग जाने पर तत्काल साफ पानी से धोएं।

-आंखों अथवा त्वचा पर समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: 24 अप्रैल से पहले रेल यात्रियों के लिए बेहद मुश्किल,दस जोड़ी ट्रेनों में नहीं हो पाएगा कंफर्म सफर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें