बाबा के स्वयंभू लिंग को नमन करते हुए उन्होंने मत्था टेका और मंदिर परिसर में मौजूद नंदी महाराज के सामने सिर झुकाकर नमन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने मंदिर की एक परिक्रमा की और केदारनाथ मंदिर परिसर से बाहर खड़े श्रद्धालुओं का अभिवादन किया।
इसके उपरांत प्रधानमंत्री मोदी ने केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। सबसे पहले उन्होंने आदिगुरु शंकराचार्य के समाधि स्थल के बारे में मुख्य सचिव उत्पल कुमार और कार्यदायी संस्था के प्रभारी मनोज सेमवाल से विस्तार से जानकारी ली।
पढ़ें:
हिमाचली टोपी, लद्दाखी गौंछा और हाथ में छड़ी...केदारनाथ में कुछ ऐसा दिखा पीएम मोदी का अंदाज, तस्वीरें
इसके अलावा मंदाकिनी और सरस्वती नदी किनारे बन रहे आस्था पथ सहित अन्य पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में भी विस्तार से पूछा। उन्होंने केदारनाथ में हो रहे कार्यों में अपनाई जा रही तकनीकी, कार्यों की समय सीमा और विषम हालातों में आ रही दिक्कतों के बारे में भी जाना। सेफ हाउस में करीब सवा घंटे विश्राम के बाद प्रधानमंत्री लगभग तीन बजे वे ध्यान गुफा में ध्यान लगाने चले गए।
पढ़ें:
केदारनाथ धाम में पीएम नरेंद्र मोदी ने इनके हाथों लिया पूजा संकल्प, पुजारी ने दिया ये आशीर्वाद...
09.30 पर सेना का पहला हेलीकॉप्टर केदारनाथ के वीआईपी हेलीपैड पर पहुंचा।
09.43 बजे पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर ने वीआईपी हेलीपैड पर लैंडिंग की।
09.49 बजे पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से बाहर आए।
09.52 बजे सेफ हाउस पहुंचे।
10.04 बजे केदारनाथ मंदिर में पहुंचे।
10.06 बजे मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया। बाबा केदार की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
10.26 बजे मंदिर से बाहर आए।
10.27 बजे केदारनाथ मंदिर की परिक्रमा की।
10.30 बजे मंदिर परिसर से बाहर मौजूद श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।
10.33 बजे बीकेटीसी के उपाध्यक्ष अशोक खत्री, सीईओ बीडी सिंह, केदारनाथ के मुख्य पुजारी केदार लिंग, कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने पीएम मोदी का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया।
10.37 बजे एटीवी (ऑल टेरिल व्हीकल) में बैठे।
10.42 बजे केदारनाथ में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण शुरू किया।
10.45 बजे केदारपुरी में मौजूद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में दर्शन पुन: शुरू।
10.46 बजे आदिगुरु शंकराचार्य के समाधि स्थल के पुनर्निर्माण स्थल पर पहुंचे। मुख्य सचिव उत्पल कुमार व कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी से कार्य की जानकारी ली।
10.52 बजे केदारनाथ में अन्य पुनर्निर्माण कार्यों का बारी-बारी से स्थलीय निरीक्षण शुरू किया।
12.05 बजे कार्यों का निरीक्षण करने के उपरांत सेफ हाउस पहुंचे। यहां चाय पी और अधिकारियों से बातचीत की।
01.35 बजे सेफ हाउस से ध्यान गुफा के लिए किया प्रस्थान। इस दौरान हल्की बारिश हो रही थी।
02.45 बजे केदारनाथ मंदिर के पीछे की तरफ मंदाकिनी नदी किनारे बनी ध्यान गुफा में प्रवेश किया।