उत्तराखंड भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल कार्यकाल पूरा होने पर शुरू होने वाले महा जनसंपर्क अभियान की तैयारियों में जुट गई है। 30 और 31 मई को प्रधानमंत्री देशभर में 10 लाख बूथों पर कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित करेंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा की प्रदेश, जिला व मंडल स्तर पर कार्यसमिति की बैठकों में रणनीति बनाई जाएगी।
Uttarakhand: पीएम नरेंद्र मोदी अगले महीने उत्तराखंड में करेंगे बड़ी रैली, एक महीने चलेगा महाअभियान
महा संपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश कार्यसमिति के बाद 25 मई को जिला कार्यसमिति और 28 मई तक मंडल कार्य समिति की बैठक की जाएगी। भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य राम कोठारी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी ने पीएम मोदी के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में महा संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
इसके तहत 30 व 31 मई को पीएम मोदी देश के 10 लाख बूथ पर कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित करेंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में खेल, शिक्षा, सामाजिक क्षेत्र के 250 प्रबुद्ध लोगों की सूची तैयार की जा रही है, जिनसे महाभियान के दौरान व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जाएगा। इसके अलावा, जून में कार्यकर्ता मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याण योजनाओं व फैसलों को लेकर घर-घर जाएंगे।