प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले पांच साल में उत्तराखंड के सात दौरे कर चुके हैं और अब शनिवार को देहरादून आगमन पर उनका आठवां दौरा होगा। सात दौरों में पांच बार प्रधानमंत्री बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचे। एक बार वह कुमाऊं स्थित काॅर्बेट नेशनल पार्क में डिस्कवरी चैनल की शूटिंग के लिए आए थे।
उत्तराखंड कब-कब आए पीएम मोदी
03 मई 2017 को केदारनाथ धाम से देश को संबोधित किया
20 अक्तूबर 2017 को केदारनाथ धाम में 700 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया
07 नवंबर 2018 को केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण कार्यों का अवलोकन
14 फरवरी 2019 कार्बेट नेशनल पार्क में आए थे
18 मई 2019 को केदारनाथ में दर्शन किए और गुफा में 17 घंटे ध्यान किया
07 अक्तूबर 2021 को ऋषिकेश एम्स में 35 ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया था
05 नवंबर 2021 को केदारनाथ में 120 करोड़ के कार्यों का भूमि पूजन, 400 करोड़ के शिलान्यास
04 दिसंबर 2021 को देहरादून में चुनावी जनसभा करेंगे