फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: प्रधानमंत्री के दौरे से पर्यटन-संस्कृति को मिलेगा नया आयाम, फिर ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना उत्तराखंड

Thu, 06 Mar 2025 11:07 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से देवभूमि उत्तराखंड फिर ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनी है।
विज्ञापन
मां गंगा की पूजा-अर्चना करते पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को उत्तरकाशी के मुखबा-हर्षिल क्षेत्र पहुंचे। उनकी यह यात्रा केवल एक सरकारी दौरा नहीं बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और पर्यटन को नया आयाम देने की एक ऐतिहासिक पहल मानी जा रही है।

विज्ञापन




मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आमंत्रण पर पीएम मोदी की यह यात्रा राज्य के प्रति उनके गहरे लगाव को दर्शाती है। लेकिन इससे भी अहम बात यह है कि मोदी-धामी की जोड़ी ने मिलकर उत्तराखंड को विकास, सुशासन और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

ये भी पढ़ें...PM Modi Uttarakhand Visit: खास होगा मुखबा-हर्षिल का दौरा, सीमावर्ती गांवों में पहुंचने वाले हैं पहले पीएम

देवभूमि उत्तराखंड एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनी है। प्रधानमंत्री मोदी उत्तरकाशी के मुखवा-हर्षिल क्षेत्र से उत्तराखंड की शीतकालीन यात्रा को नई पहचान देंगे। मुख्यमंत्री धामी की यह पहल पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य की संस्कृति को संरक्षित करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें