राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने वाले हर खिलाड़ी की भी सराहना
उत्तराखंड में हुए नेशनल गेम्स ने यह भी दिखाया कि कभी हार न मानने वाले जीतते जरूर हैं। कंफर्ट के साथ कोई चैंपियन नहीं बनता। आज देशभर में इन खेलों के कुछ यादगार प्रदर्शनों की खूब चर्चा है। इन खेलों में सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल जीतने वाली सर्विस की टीम को मेरी बहुत-बहुत बधाई। राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने वाले हर खिलाड़ी की भी मैं सराहना करता हूं।
आज मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों की भव्यता और सफल आयोजन की सराहना की। यह हम सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। देवभूमि से विशेष लगाव रखने वाले प्रधानमंत्री का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हृदय तल से आभार, राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और प्रदेश का नाम रोशन किया। पीएम के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार उत्तराखंड को खेलों का हब बनाने और खिलाड़ियों के समग्र उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निरंतर कार्य कर रही है। - पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: यूसीसी में विवाह पंजीकरण का निवास प्रमाण से कोई संबंध नहीं, गृह विभाग ने इन तथ्यों पर रखी बात
मन की बात कार्यक्रम में राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री ने जो शब्द कहे हैं, वह हमारे लिए सबसे बड़ा उपहार है। उन्होंने खिलाड़ियों का नाम लेकर उनका उत्साह बढ़ाया है, जो यह दिखाता है कि वह खेल और खिलाड़ियों को लेकर कितने संवेदनशील हैं। यह मेरे लिए गौरव का विषय है कि देवभूमि की पहचान अब खेलभूमि के रूप में बन चुकी है। - रेखा आर्या, खेल मंत्री