फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा: सीएम धामी ने मोदी को बताया अभिभावक, सरकार की गिनाई उपलब्धियां

Thu, 07 Oct 2021 11:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

एम्स ऋषिकेश में ऑक्सीजन प्लांट के लोकार्पण समारोह में सीएम धामी ने कहा कि आज हर बच्चे की जुबां पर आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छ भारत, स्किल इंडिया, फिट इंडिया, मेक इन इंडिया जैसे नारे रहते हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी के साथ मंच पर सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी में एक अभिभावक की तरह हमारा हाथा थामा और मुश्किल घड़ी में पूरे देश को हौंसला दिया। धामी ने केंद्र के साथ राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई। 

विज्ञापन


एम्स ऋषिकेश में ऑक्सीजन प्लांट के लोकार्पण समारोह में सीएम धामी ने कहा कि आज हर बच्चे की जुबां पर आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छ भारत, स्किल इंडिया, फिट इंडिया, मेक इन इंडिया जैसे नारे रहते हैं। ये सिर्फ नारे नहीं है बल्कि आज ये देश के हर नागरिक, हर युवा के मन में बस चुके आंदोलन का रूप ले चुके हैं। कोरोना काल में आत्मनिर्भर भारत योजना और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना ने करोड़ो लोगों को रोजगार और दो वक्त का भोजन सुनिश्चित किया है।

वहीं उज्जवला योजना ने करोड़ों गरीब माताओं-बहनों की आंख के आंसू पोछे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में राम मंदिर निर्माण, कश्मीर से धारा 370 को समाप्त किया है। औद्योगिक, शिक्षा, सामाजिक विकास हो या आध्यात्मिक विकास हो, प्रधानमंत्री की सोच व्यापक रही है।
विज्ञापन


उत्तराखंड: चुनाव से पहले विकास के लिए फिर डबल इंजन का मंत्र फूंक गए पीएम मोदी, दिए कई सियासी संकेत

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के लिए ऑल वेदर रोड, भारत माला प्रोजेक्ट तथा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन की सौगात दी है। वहीं, केदारपुरी को करोड़ों रुपए से संवारा जा रहा है। बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान के लिए 245 करोड़ रुपए स्वीकृत हो चुके हैं। गंगोत्री के लिए 20 करोड़ और यमुनोत्री ने 34 करोड़ रुपए स्वीकृत हो चुके हैं। 

वहीं, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के सामने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। उन्होंने 24 हजार सरकारी पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना व नैनो उद्यम योजना के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। कोरोना महामारी से प्रभावित पर्यटन, परिवहन, क्षेत्रों के लिए 200 करोड़ का राहत पैकेज, स्वास्थ्य क्षेत्र की मजबूती एवं इससे जुड़े कार्मिकों को प्रोत्साहन के लिए 205 करोड़ तथा महिला सशक्तीकरण एवं रोजगार को बढ़ावा देने के लिये 118 करोड़ का राहत पैकेज दिया गया।

बाबा केदार के दर्शन को नहीं गए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में बाबा केदार का प्रमुखता जिक्र तो किया, लेकिन इस बार वह बाबा के धाम दर्शन को नहीं गए। उनका दौरा तय होने के बाद यह चर्चाएं गर्म थी कि पीएम केदारनाथ जाएंगे। उनके उत्तराखंड आने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ जाकर वहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का अचानक मुआयना किया तो पीएम के वहां जाने की चर्चाओं ने और अधिक जोर पकड़ा।

बृहस्पतिवार को पीएम हवाई मार्ग से ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान निर्धारित समय पर पहुंचे। उनके मिनट टू मिनट कार्यक्रम में सिर्फ ऋषिकेश का कार्यक्रम ही शामिल था। उनके दौरे से पूर्व यह उम्मदी जताई जा रही थी कि 35 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट की सौगात देने के साथ वह उत्तराखंड के लिए कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

इसकी एक प्रमुख वजह अगले कुछ महीनों बाद उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव माने जा रहे थे। चर्चा थी कि पीएम राज्य के लिए कुछ घोषणाएं करके भाजपा के लिए चुनावी माहौल की रंगत बदल सकते हैं। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में उत्तराखंड से अपने लगाव, उसके महत्व और भावी विकास की संभावनाओं का जिक्र तो किया, लेकिन उनके पिटारे से कोई राज्य के लिए कोई घोषणा नहीं की।
विज्ञापन

सेना की कड़ियों से सजा था पीएम मोदी का मंच

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंच सेना से जुड़ी कड़ियों से सजा था। इसे संयोग मानें या रणनीति सैन्य बहुल राज्य में पीएम के मंच को सैन्य अफसर रहे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट और फौजी पिता के बेटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंच साझा किया। सैन्य बहुल राज्य में प्रधानमंत्री आएं और सैनिकों और पूर्व सैनिकों का जिक्र न हो, ऐसा हो नहीं सकता। इस बार भी प्रधानमंत्री ने सैनिकों के हितों को अपनी सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर फौजी, हर पूर्व फौजी के हितों को लेकर पूरी गंभीरता से काम कर रही है। 

प्रधानमंत्री ने जहां मुख्यमंत्री को एक फौजी का बेटा कहकर पुकारा तो वहीं मुख्यमंत्री ने भी यह कहकर पीएम के सेना के प्रति जुड़ाव को बताया कि वह हर दिवाली सैनिकों के साथ मनाते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये हमारी सरकार ही है जिसने वन रैंक वन पेंशन को लागू करके अपने फौजी भाईयों की 40 साल पुरानी मांग पूरी की। उत्तराखंड की देश की सुरक्षा में बड़ी भूमिका रही है। यहां के नौजवान, भारतीय सुरक्षा बलों की आन बान व शान हैं। 

सैनिकों व पूर्व सैनिकों पर भाजपा का फोकस
केंद्र और राज्य सत्तारुढ़ भाजपा ने सैनिकों व पूर्व सैनिकों पर हमेशा फोकस किया है। चुनाव में सेना व अर्द्ध सैनिक बलों से जुड़े परिवारों के वोटरों को अपना पारंपरिक वोट बैंक मानती है। 

केदारनाथ और चारधाम परियोजना का किया जिक्र
प्रधानमंत्री बेशक केदारनाथ नहीं गए, लेकिन केदारनाथ बाबा का जिक्र करना नहीं भूले। उन्होंने कहा कि केदारधाम में सुविधा बढ़ाई जा रही है। चारधाम परियोजना देश दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए आसान बनाने के साथ ही कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ रही है।

कनेक्टिविटी पर हमने काम किया
कनेक्टिविटी के क्षेत्र में काफी काम हुआ है। चारधाम ऑलवेदर रोड़, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, उड़ान में हवाई सेवाएं आदि से उत्तराखंड की जनता को काफी लाभ मिलने वाला है। कहा कि अटल जी ने उत्तराखंड राज्य के निर्माण का सपना पूरा किया। उन्हीं की प्रेरणा से देश में कनेक्टिविटी के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए अभूतपूर्व स्पीड और स्केल पर काम हो रहा है।    

7.10 लाख घरों में नल से जल पहुंच रहा है
प्रधानमंत्री ने कहा कि 2019 में जलजीवन मिशन शुरू होने से पहले उत्तराखंड के सिर्फ एक लाख 30 हजार घरों में ही नल से जल पहुंचता था। आज उत्तराखंड के 7 लाख 10 हजार से ज्यादा घरों में नल से जल पहुंचने लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें