फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान निधि: उत्तराखंड में सात लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंचे 174.65 करोड़ रुपये

Wed, 28 Feb 2024 11:23 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि सम्मान निधि योजना के तहत राज्य के 7,36,575 किसानों के खातों में 174.65 करोड़ राशि हस्तांतरित की गई।
विज्ञापन
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जारी की है। उत्तराखंड के सात लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 174.65 करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई।

विज्ञापन


कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि सम्मान निधि योजना के तहत राज्य के 7,36,575 किसानों के खातों में 174.65 करोड़ राशि हस्तांतरित की गई। इस योजना के तहत अब तक 2570.4396 करोड़ की राशि अब तक किसानों को दी चुकी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

Uttarakhand: 439 सड़कों के लिए 259 करोड़ मंजूर, सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री गडकरी का जताया आभार
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री हमेशा किसानों की आय बढ़ाने और फसल का उचित दाम देने की चिंता करते हैं। राज्य सरकार किसानों की आय दोगुनी करने क लिए प्रयासरत है। सम्मान निधि योजना का उद्देश्य किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। जिससे वे अधिक फसल उत्पादन कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकें। पात्र किसानों को सालाना 6000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें