फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: 439 सड़कों के लिए 259 करोड़ मंजूर, सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री गडकरी का जताया आभार

Wed, 28 Feb 2024 11:09 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सीआरआईएफ के तहत मंजूर सड़कों में पौड़ी लोकसभा क्षेत्र की 164 किमी की सात, अल्मोड़ा में 180 किमी की चार तथा टिहरी की 65 किमी की एक एवं नैनीताल की 30 किमी की एक सड़क शामिल है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्र सरकार ने केंद्रीय सड़क अवस्थापना निधि के तहत राज्य की 439 सड़कों के लिए 259 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की है। इस धनराशि से प्रस्तावित सड़कों का नवीनीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं सुरक्षात्मक कार्य होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन


सीआरआईएफ के तहत मंजूर सड़कों में पौड़ी लोकसभा क्षेत्र की 164 किमी की सात, अल्मोड़ा में 180 किमी की चार तथा टिहरी की 65 किमी की एक एवं नैनीताल की 30 किमी की एक सड़क शामिल है।

Dehradun: लोकसभा चुनाव को लेकर वाहनों का चेकिंग अभियान तेज, दिल्ली की कार से 30 लाख कैश बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से प्रदेश की लोक महत्व से जुड़ी इन सड़कों की आवश्यक मरम्मत के लिए सीआरआईएफ के तहत धनराशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न लोक सभा क्षेत्रों के तहत कुल 439 किमी सड़कों के सुधारीकरण सुरक्षा संबंधी कार्य होने से क्षेत्र की जनता के साथ राज्य में आने वाले पर्यटकों को आवागमन में सुविधा होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें