फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दिन में मौसम सुहाना, सुबह-शाम गिरने लगा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। दिन के समय धूप निकलने से मौसम सुहाना बना हुआ है, लेकिन सुबह और शाम के वक्त तापमान में गिरावट के कारण ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। सुबह घरों से निकलने और शाम को वापस लौटने वाले लोगों को हल्की ठंड महसूस हो रही है। वहीं, दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत मिल रही है। मौसम के इस बदलते मिजाज के बीच अब आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

उधर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 28 अक्तूबर से मौसम के करवट लेने की संभावना जताई गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने से तापमान में और गिरावट आ सकती है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है। महीने के अंतिम सप्ताह में मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। दिन में धूप खिलने से तापमान अपेक्षाकृत अनुकूल बना हुआ है, जबकि सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ रही है।
सुबह की शुरुआत हल्की ठंड के साथ हो रही है। वहीं, शाम ढलने के बाद तापमान में गिरावट से मौसम ठंडा महसूस होने लगता है। ऐसे में दिन और रात के तापमान के बीच अंतर लोगों की दिनचर्या को भी प्रभावित कर रहा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 29.6 और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 14.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पहाड़ों में बारिश से बढ़ेगी ठंड
मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार 28 अक्तूबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान है। पहाड़ों में मौसम बदलने से देहरादून समेत मैदानी इलाकों में सुबह और शाम के समय ठंडक और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें